लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास शुक्रवार, 28 जून को देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के 5 जवान बह गए। उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि 5 सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था।
