Get App

Hyderabad Rains: हैदराबाद में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात; नाले में बहे 2 लोग, उड़ाने रद्द

भारी बारिश के चलते दो लोग नाले में बह गए जिनकी तलाश की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2021 पर 2:27 PM
Hyderabad Rains: हैदराबाद में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात; नाले में बहे 2 लोग, उड़ाने रद्द

Hyderabad Rains: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के बाद ओल्ड सिटी के एक होटल तक पानी पहुंच गया। इसके अलावा कई घरों, दफ्तरों और रेस्‍तरां में भी पानी भर गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते दो लोग नाले में बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

भारी बारिश के कारण वनस्थलीपुरम (Vanasthalipuram) और कुकटपल्ली (Kukatpally) में नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। शहर के कई हिस्‍सों में हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इस बीच बारिश की वजह से आठ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Lakhimpur Kheri Violence Live Updates: लखीमपुर हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच के सामने हुए मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में रेस्तरां में पानी भरना और नाले में फंसी मोटरसाइकिल एवं पिकअप ट्रक बहते दिख रहे हैं। हैदराबाद के मौसम विभाग के डायरेक्टर ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

हैदराबाद के वनस्थलीपुरम के कई हिस्सों में बारिश के चलते सड़कें पूरी तरह से पानी से भर गई हैं। घरों और सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एसीपी के. पुरुषोत्तम ने न्यूज 18 को बताया कि भारी बारिश के कारण नाले में पानी भर जाने से दो लोग बह गए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव दल उनकी तलाश कर रहा है। अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों के घरों के अंदर भी बारिश को पानी पहुंचने लगा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें