देश के पहले ट्रैक और फील्ड सुपरस्टार और भारतीय खेल जगत का बड़ा नाम रहे मिल्खा सिंह नहीं रहे। 91 साल की उम्र में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार 18 जून देर रात मिल्खा सिंह की मौत हो गई। दो दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था।
