ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को दाढ़ी रखना और महंगे सूट पहनना पसंद है। उसके पास एक खास क्वालिटी है, जिसके जरिए वह अंगोला में खाली पड़े हीरे के खादान से लेकर हवा में स्थित महल तक, कुछ भी बेच सकता है। साथ ही वह कहीं से भी काम कर सकता है। फिर चाहे वह मुंबई में एक बड़ा सा ऑफिस हो, किसी होटल का आलीशान कमरा हो या फिर अतिसुरक्षा वाली जेल क्यों ही न हो।
