Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। यह जानकारी एम्स दिल्ली ने दी है। मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख नेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य थे। उन्हें गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। सिंह इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से रिटायर हुए थे, जिससे उनका 33 वर्षों का कार्यकाल समाप्त हुआ। प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता भी शाम को पहले ही एम्स दिल्ली पहुंच गए थे।
