Get App

लोन घोटाले मामले में SBI के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार

SBI के पूर्व चेयरमान प्रतीप चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें जैसलमेर ले जाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2021 पर 3:06 PM
लोन घोटाले मामले में SBI के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को जैसलमेर पुलिस (Jaisalmer Police) ने कल दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्हें एक लोन घोटाले मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, प्रतीप चौधरी (Pratip Chaudhuri) पर आरोप है कि उसने जैसलमेर की होटल फोर्ट होटल को गलत तरीके से बेचा गया था।

हालांकि इस मामले एक अन्य आरोपी आलोक धीर (Alok Dhir) अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसलमेर में गोदावन ग्रुप (Godawan Group) की करीब 200 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को बैंक के नियमों के खिलाफ जाकर 24 करोड़ रुपये में बेच दिया था। बैंक ने इस प्रॉपर्टी को लोन न चुकाने की एवज में जब्त किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप ने साल 2008 में होटल बनवाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 24 करोड़ रुपये लोन लिया था। वहीं ग्रुप एक अन्य होटल चला रहा है। ग्रुप अपना लोन नहीं चुका पाया। ऐसे में SBI ने इसे नॉन परफॉर्म एसेट मानते हुये ग्रुप के बन रहे होटल और उसके एक रनिंग होटल को जब्त कर लिया था। उस समय प्रतीप चौधरी बैंक के चेयरमैन थे। 

New Rules from 1st November: आज से बदल गए हैं SBI बैंक, Whatsapp, ट्रेनों से जुड़े 7 नियम

मार्केट रेट से कम दाम पर बेचने के बाद जिस कंपनी ने होटल खरीदा था, उसी कंपनी में चौधरी रिटायर होने के बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्ट में आ गए। होटल के बिकने के बाद मालिक कोर्ट की शरण में चले गए। खरीदार कंपनी ने साल 2016 में इसे टेक ओवर किया। 2017 में जब इस प्रॉपर्टी का मूल्याकंन करवाया गया तो इसका बाजार मूल्य 160 करोड़ रुपये पाया गया। अब इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है।

वहीं आरके कपूर, एसवी वेंकटकृष्णन, शशि मेथादिल, देवेंद्र जैन, तरुण और विजय किशोर सक्सेना के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें