G20 Summit 2023 India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली G-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हाल ही में बनकर तैयार हुए 'भारत मंडपम (Bharat Mandapam in Pragati Maidan)' में G-20 सम्मेलन का आयोजन होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनियाभर के दिग्गज नेता दिल्ली में जुटेंगे। ऐसे में 8 से 10 सितंबर तक सभी प्राइवेट और दिल्ली सरकार के ऑफिस बंद रहेंगे। G-20 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और अन्य विदेशी मेहमानों का दिल्ली में आना 8 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा।
