Bengaluru Murder: युवक ने लिव-इन पार्टनर की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर कर दी हत्या, अफेयर का था शक

Bengaluru Murder: तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे केरल के रहने वाले आरोपी युवक वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद बहुत ज्यादा खून बहने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान 24 वर्षीय देवा के रूप में हुई है। युवती भी केरल की ही रहने वाली है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र भी 24 साल ही है

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Murder: दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से ही अफेयर था

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru Murder Case) में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों केरल के रहने वाले हैं। तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे केरल के रहने वाले आरोपी युवक वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद बहुत ज्यादा खून बहने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान केरल के तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी 24 वर्षीय देवा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र भी 24 साल ही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को लगभग 5 बजे बेगुर इलाके के न्यू माइको लेआउट में हुई। देवा पिछले दो साल शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेंगलुरु के माइको लेआउट में किराए के मकान में वैष्णव के साथ रह रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वैष्णव और देवा दोनों दो साल से दक्षिण बेंगलुरु के बेगूर में एक किराए के अपार्टमेंट में एक साथ रह रहे थे।

कॉलेज में साथ की थी पढ़ाई


पुलिस के अनुसार, कपल ने अपने कॉलेज के दिनों से एक साथ पढ़ाई की थी। एक अधिकारी ने बताया कि वैष्णव एक स्थानीय कंपनी में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की नौकरी करता था। दोनों न्यू माइको लेआउट स्थित किराए के रूम में रहते थे।

दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से ही अफेयर था। हत्या करने के बाद आरोपी युवक फरार था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस उसके ठिकाने का पता लगाने में सफल रही और उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपनी गर्लफ्रेंड पर अफेयर का शक था। उसका शक था कि वह उसे धोखा दे रही है।

केस दर्ज

बेगुर पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी मिलने के बाद IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस उन दोनों के पड़ोसी, सहकर्मी और परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। कुछ दिन पहले वैष्णव को मृतक के बारे में कुछ संदेह था, वे इसे लेकर लड़ाई भी करते थे।

ये भी पढ़ें- Bengal Crime: कंप्यूटर खरीदने के लिए दोस्त का किया अपहरण, फिर रसगुल्ला खाने की आखिरी इच्छा पूरी कर सुलाया मौत की नींद

रविवार को भी दोनों के बीच ऐसा ही हुआ। युवक ने खाना बनाते समय लड़की को कुकर से मार दिया। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। परिवार के अनुसार, पारिवारिक स्तर पर पहले भी उनकी कुछ बातचीत हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। उन्हें जानने वाले लोगों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हमले के बाद से दोनों के परिवार वाले दहशत में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।