पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और खूंखार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। दल्ला लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि लखबीर गैंग के सदस्यों ने बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
