Diwali Bonus: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य कर्मियों और टीचर सहित महाराष्ट्र के इन कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान

दीवाली बोनस की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि मुंबई नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों और कर्मचारियों से जुड़ी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 10:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित टीचरों, स्वास्थ्य कर्मियों को दीवाली बोनस मिलेगा

दिवाली से पहले महाराष्ट्र के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से ठीक पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई नगर निगम, बेस्ट कर्मचारियों और टीचरों सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों, नगर निगम के टीचरों, बेस्ट के कर्मचारियों को 22,500 रुपये जबकि स्वास्थ्य कर्मियों को दीवाली बोनस के रूप में एक महीने की सैलरी दी जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा, "मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों, टीचरों, बेस्ट को 22,500 रुपये और स्वास्थ्य कर्मियों को दिवाली बोनस के रूप में एक महीने की सैलरी दी जाएगी। इस फैसले के तहत मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित टीचर और स्वास्थ्य कर्मियों को दिवाली बोनस मिलेगा।

ये भी पढ़ें- टैक्स कलेक्शन बढ़ने से सरकार का जोश हाई! कर्ज के जरिए फंड जुटाने का लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये घटाया


सीएम ने कहा कि मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में बेहतरीन काम किया है। सीएम शिंदे ने कर्मचारियों को 'हैप्पी दिवाली' बोलेते हुए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए लोगों से दिवाली को खुशी से मनाने का आग्रह किया।

सहयाद्री राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे मुंबई नगर निगम के फोर्थ क्लास कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त स्कूलों के टीचरों और गैर- शिक्षा कर्मचारियों के बोनस के बारे में बात कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रण में रखने में डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दीवाली बोनस की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि मुंबई नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों और कर्मचारियों से जुड़ी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। सभी को अब पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।