Get App

कोरोना वैक्सीन टेस्टिंग की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने की तैयारी, हैदराबाद और पुणे में बनाए दो लैब

मौजूदा समय में देश में कोरोना वैक्सीन का टेस्ट करने वाली 2 लैब हैं। कसौली में Central Drug Laboratory और नोएडा में National Institute of Biologicals हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2021 पर 12:16 PM
कोरोना वैक्सीन टेस्टिंग की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने की तैयारी, हैदराबाद और पुणे में बनाए दो लैब

देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के टेस्टिंग में गति लाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares fund) से दो लैब बनाए हैं। ये लैब हैदराबाद और पुणे में बनाए गए हैं।

बता दें कि सरकार अधिक से अधिक वैक्सीन की खरीद उसका प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए लगताार प्रयास में जुटी हुई है। ऐसे में अतिरिक्त लैब के जरिए सरकार को वैक्सीन की जल्द टेस्टिंग और इसके प्री-रिलीज़ सर्टिफिकेशन (pre-release certification) की सुविधा मिलेगी।

Covid-19 के 'बहुत खतरनाक दौर' में है दुनिया, करीब 100 देशों में है डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप, WHO ने जताई चिंता

मौजूदा समय में वैक्सीन की टेस्टिंग के लिए देश में दो लैब हैं। एक कसौली में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (Central Drug Laboratory) और दूसरी लैब नोएडा में राष्ट्रीय जैविक संस्थान (National Institute of Biologicals) हैं।

आ रही है बच्चों के लिए देश की पहली वैक्सीन, जायडस कैडिला की ZyCoV-D तैयार

एक सरकारी रिलीज में कहा गया कि वैक्सीनों की हर खेप की टेस्टिंग और गुणवत्ता नियंत्रण (quality control) के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science & Technology) के बॉयलोजी विभाग (Department of Biotechnology) ने अपने रिसर्च इंस्टीट्यूट्स पुणे के नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस (National Centre for Cell Science -NCCS) और हैदराबाद के National Institute of Animal Biotechnology, (NIAB) में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (Central Drug Laboratory -CDL) के तौर पर दो वैक्सीन टेस्टिंग लैब बनाई गई हैं।

Johnson & Johnson की सिंगल शॉट वैक्सीन डेल्टा समेत अन्य वैरिएंट से लड़ने में है कारगर, कंपनी ने किया दावा

इसकी फंडिंग PM-CARES Funds trust द्वारा की गई थी। सरकार का कहना है कि इस लैब के जरिए हर महीने करीब 60 बैचों का टैस्ट करने की उम्मीद है। इसके साथ ही ये भी कहा कि देश की मांग के मुताबिक हम मौजूदा कोरोना वैक्सीन और अन्य नए कोविड-19 वैक्सीनों का टेस्ट करने के लिए तैयार हैं। सरकार के मुताबिक, इससे वैक्सीन बनाने और सप्लाई में तेजी आएगी। ढुलाई के नजरिए से भी सुविधाजनक होगा क्योंकि पुणे और हैदराबाद पहले से वैक्सीन बनाने के केंद्र हैं।

WHO के इस फैसले ने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों पर डाला Chinese Vaccine को स्वीकार करने का दबाव

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (Union Minister of State for Home) जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने हैदराबाद में लैब बनाने के लिए फंड की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था, हैदराबाद में फार्मा सेक्टर के व्यापक विकास (comprehensive development) की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें