वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में गुरुवार को एक बिल पेश किया जिससे रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स को लेकर केयर्न एनर्जी, वोडाफोन ग्रुप और 15 अन्य कंपनियों के साथ बड़े विवादों को निपटाने में मदद मिल सकती है। रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स पिछली तारीख से किसी कंपनी पर टैक्स लगाने को कहा जाता है।
