Happy New Year 2023: नए साल पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका, 31 दिसंबर के लिए जारी हुई एडवाइजरी
Happy New Year 2023: एडवाइजरी में कहा गया है कि नए साल के जश्न में पुलिस द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना होगा। प्रशासन ने इसके लिए खास एडवाइजरी जारी की है। सभी होटल, रिसार्ट एवं मॉल संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां आने वाले लोगों को सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन कराएं
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 6:29 PM
Happy New Year 2023: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में 31 दिसंबर को लोकप्रिय स्थानों पर भारी भीड़ इकट्ठा होने की आशंका है
Happy New Year 2023: क्रिसमस के बाद पर्यटक अब नए साल (New Year Celebrations) के जश्न के लिए तैयार हैं। दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai) और बेंगलुरु (Bengaluru) जैसे मेट्रो शहरों में 31 दिसंबर को लोकप्रिय स्थानों पर भारी भीड़ इकट्ठा होने की आशंका है। अधिकारियों द्वारा नए साल के मौके पर भीड़ मैनेजमेंट, लोगों की सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि नए साल के जश्न में पुलिस द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना होगा।
प्रशासन ने तीनों शहरों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। सभी होटल, रिसार्ट एवं मॉल संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां आने वाले लोगों को सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन कराएं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद इस बार नए साल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित हैं।
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (New Year's celebrations in Delhi)
- दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने की संभावना वाले 125 स्थानों की पहचान की है।
- उल्लंघन करने वालों का चालान काटने के लिए Alcometers का इस्तेमाल किया जाएगा।
- लगभग 1,850 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के साथ पूर्व-चिन्हित प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा।
- दिल्ली में करीब 45 प्रमुख जगहों पर विशेष फोकस रहेगा, जहां नए साल का जश्न होता है।
- कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौज खास जैसे पार्टी हब इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
- ड्रिंक-ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग, ओवर-स्पीडिंग, लापरवाह और खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मुंबई (New Year's celebrations in Mumbai)
- नए साल की पूर्व संध्या पर पूरे मुंबई में 11,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
- 10,000 पुलिस कांस्टेबल, 1,500 अधिकारी, 25 पुलिस डिप्टी कमिश्नर और सात अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सुरक्षा तैनाती का हिस्सा होंगे।
- मुंबई पुलिस प्रमुख समेत कोई भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 31 दिसंबर को छुट्टी नहीं लेगा।
- गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी बीच, जुहू बीच, बांद्रा बैंडस्टैंड उन जगहों में शामिल हैं, जहां 31 दिसंबर को भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है।
- भीड़ में सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और लोकप्रिय स्थलों पर CCTV के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी।
- शहर में 100 या 125 से ज्यादा जगहों पर चेकपोस्ट हैं।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।