Get App

पूर्व IAS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी

ED ने सुबह 8 बजे मंदर के वसंत कुंज स्थित घर और अधचिनी इलाके में उनके दफ्तर पर छापेमारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 4:14 PM
पूर्व IAS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी

रिटायर्ड IAS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर (Harsh Mander) के नई दिल्ली स्थित घर और दफ्तर पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह छापेमारी गुरुवार सुबह 8 बजे वसंत कुंज स्थित उनके घर और अधचीनी इलाके में स्थित सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज ऑफिस में हुई।

एजेंसी की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब हर्ष मंदर अपनी पत्नी के साथ जर्मनी गए हुए हैं। हर्ष मंदर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी करीबी रह चुके हैं और पूर्व की मनमोहन सरकार में सलाहकार परिषद के सदस्य भी थे। इस परिषद की चेयरमैन खुद सोनिया गांधी थीं।

दिल्ली हिंसा मामले के पीड़ितों के साथ हर्ष मंदर एक याचिकाकर्ता हैं। मंदर ने बयान दिया था कि सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं रहा। फिर भी हम बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोर्ट जा रहे हैं। हर्ष मंदर ने अपनी याचिका में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी तीनों बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की थी।

Gujarat: भूपेंद्र पटेल सरकार में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिली जगह

इसी साल जुलाई माह में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह कहा था कि वह हर्ष मंदर से जुड़े दो चिल्ड्रेन होम पर कार्रवाई करे।

मैनेजमेंट स्तर पर कई खामियां और उल्लंघन का पता लगने के बाद NCPCR ने हाई कोर्ट में यह सिफारिश की थी। एनसीपीसीआर ने जिन उल्लंघनों का जिक्र किया उनमे से एक यह भी था कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को जंतर-मंतर सहित कई प्रदर्शन स्थलों तक पर भी ले जाया जाता था।

महरौली में हर्ष मंदर की तरफ से चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम पर भी ईडी छापेमारी की है। हर्ष मंदर गुरुवार तड़के साढ़े 3 बजे के आसपास एक फेलोशिप प्रोग्राम के लिए जर्मनी रवाना हुए थे। जर्मनी की रॉबर्ट बॉश एकेडमी में यह फेलोशिप होनी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें