Heatwave Alert: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मैदानी हिस्से, ओडिशा (Odisha), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और बिहार (Bihar) के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ (Heatwave) की स्थिति रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को ये पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था।
