4 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाले किसान ने बताया कि उन्होंने टमाटर की खेती के लिए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया। यही कारण रहा कि पौधे वायरस और सफेद मक्खियों से प्रभावित नहीं हुए जिससे मेरी उपज बेहतर रही। कारोबारियों ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के टमाटर पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में खरीदे जा रहे हैं। ये बाजार में 1,800 रुपये से 2,200 रुपये प्रति पेटी पर मिल रहे हैं। बंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में सप्लाई किये जा रहे सेकेंड क्वालिटी के टमाटर का थोक कारोबार 1,200 रुपये से 1,500 रुपये प्रति पेटी पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि रिटेल में ये 90 रुपये से 110 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।