Hit-and-Run Case Protest: 'हिट एंड रन' कानून में सजा को सख्त किए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टर, ट्रक एवं बस चालकों की हड़ताल का आज (2 जनवरी) दूसरा दिन है। उकेंद्र सरकार की तरफ से लाए गए हिंट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में वाहन चालकों ने चक्का चाम कर दिया। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि नया कानून गलत है और इसे वापस लेना चाहिए। इसी मांग को लेकर नागपुर, मुंबई, भोपाल से लेकर दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर ट्रक चालकों ने अपने-अपने ट्रक हाईवे पर खड़ा कर जाम लगा दिया।
