हॉन्गकॉन्ग ने 23 अप्रैल तक Air India की फ्लाइट्स पर लगाई रोक, 3 पैसेंजर Covid-19 संक्रमित पाए जाने के बाद लगी पाबंदी

दिल्ली-कोलकाता-हॉन्गकॉन्ग की एयर इंडिया फ्लाइट AI में 16 अप्रैल को तीन पैसेंजर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
इस साल जनवरी की शुरुआत में हॉन्गकॉन्ग ने इंडिया सहित 8 देशों की फ्लाइट्स पर दो हफ्ते की रोक लगाई थी

हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर 23 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट्स के तीन पैसेंजर कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद हॉन्गकॉन्ग ने 19 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक एयर इंडिया के सभी फ्लाइट्स पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दिल्ली-कोलकाता-हॉन्गकॉन्ग की एयर इंडिया की फ्लाइट AI 316 में तीन पैसेंजर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारत से सिर्फ वही यात्री हॉन्गकॉन्ग आ सकते हैं जो 48 घंटे पहले कराए Covid-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हों। अभी हॉन्गकॉन्ग पहुंचने वाले सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर टेस्ट कराना पड़ता था।

हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों ने कहा, "दिल्ली-कोलकाता-हॉन्गकॉन्ग की एयर इंडिया की फ्लाइट AI 316 में 16 अप्रैल को तीन पैसेंजर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद हॉन्गकॉन्ग की सरकार ने 23 अप्रैल तक के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है।"


Covid19 के मामलों में 90% की बढ़ोतरी, दिल्ली, यूपी, हरियाणा में तेजी से फैला संक्रमण, जानिए चौथी लहर पर क्या बोले एक्सपर्ट

एयर इंडिया ने रविवार को ट्वीट किया था कि "हॉन्गकॉन्ग सरकार के प्रतिबंध लगाने और इस रूट पर डिमांड कम होने के कारण 19 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक कोई उड़ान नहीं जाएगी।"

इस साल जनवरी की शुरुआत में हॉन्गकॉन्ग ने इंडिया सहित 8 देशों की फ्लाइट्स पर दो हफ्ते की रोक लगाई थी। चीन के कई शहरों में Omicron वेरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

कोरोनावायरस संक्रमण के बाद लॉकडाउन शुरू होने के बाद इस साल 27 मार्च को सरकार ने शिड्यूल इंटरनेशनल फ्लाइट की मंजूरी दी थी। हालांकि इसके पहले एयर बबल स्कीम के तहत यात्री सफर कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।