Get App

Twitter का नया फीचर, हिंदी में बोलिए और आपका मेसेज टाइप होगा, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर

Voice Tweets के साथ कैप्शन अंग्रेजी-हिंदी के साथ फ्रेंच, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, स्पैनिश सहित कई भाषाओं में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2021 पर 3:55 PM
Twitter का नया फीचर, हिंदी में बोलिए और आपका मेसेज टाइप होगा, जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर

Twitter ने 15 जुलाई को ऐलान किया है कि वह voice tweets के लिए आज से कैप्शन का फीचर शुरू कर रही है। कंपनी ने पिछले साल जून में voice tweets फीचर शुरू किया था। लेकिन इस फीचर को लेकर Twitter की काफी आलोचना हो रही थी कि कंपनी अपने उन यूजर्स का ध्यान रख पाई है जो लिख नहीं सकते।

Twitter ने कहा है कि अब voice tweets के साथ उसका कैप्शन भी आएगा। कंपनी ने फीडबैक के आधार पर इस फीचर को बेहतर बनाने की कोशिश की है।

कैसे करेगा काम?

कंपनी ने कहा कि हमने इस फीचर पर लोगों के फीडबैक लिए हैं और इस पर काम कर रहे हैं। एक्सेसेबिलिटी फीचर बेहतर बनाने के लिए उसके साथ कैप्शन की सुविधा आज से शुरू की जा रही है। इसमें आप जैसे जैसे बोलेंगे ट्विटर पर मेसेज टाइप होगा।

यानी अब जब भी आप ट्विटर पर वॉयस ट्वीट रिकॉर्ड करते हैं तो कैप्शन अपने आप आ जाएगा। वेब पर कैप्शन देखने के लिए आपको CC बटन पर क्लिक करना होगा।

अच्छी बात ये है कि ये कैप्शन सिर्फ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिंदी, अरेबिक, फ्रेंच, इंडोनिशियन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, स्पैनिश और टर्किश भाषा में भी होगा।

यह फीचर यूजर्स के डिवाइस के लैंग्वेज सेटिंग्स के आधार पर ट्रांसक्रिप्शन करेगी। हालांकि अगर आपके डिवाइस में अंग्रेजी लैंग्वेज सेलेक्ट है और आप हिंदी में वॉयस मेसेज भेज रहे हैं तो यह ठीक से काम नहीं करेगा। इस फीचर का बेहतर इस्तेमाल के लिए जरूरी है कि डिवाइस के लैंग्वेज सेटिंग्स की भाषा में ही मेसेज बोले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें