Maharashtra Ordnance Factory : महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके के लोग इससे दहल गए। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 2:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट

Maharashtra Ordnance Factory  : महाराष्ट्र के नागपुर के पास एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री  में ब्लास्ट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया गया है कि इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

धमाके से दहल गए लोग

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके के लोग इससे दहल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। यह विस्फोट जवाहरनगर की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फैक्ट्री में हुआ है।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "आज सुबह भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई है। इस हादसे में जिंदा बचे हुए लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।"

वहीं हादसे में  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट और छत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई तथा कई अन्य फंस गए। मृतक श्रमिक को श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

इस हादसे को लेकर जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया था कि विस्फोट के दौरान एक छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि उनमें से दो को बचा लिया गया और मलबा हटाने के लिए जेसीबी का का इस्तेमाल किया जा रहा है। विस्फोट इतना तीव्र था कि इसकी आवाज 5 किमी दूर से सुनी गई। दूर से लिए गए एक वीडियो में कारखाने से घना धुआं उठता हुआ देखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।