Get App

IAF Plane Crash: एयरफोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान पंचकूला में हुआ क्रैश, पायलट ने सुरक्षित बाहर निकला

IAF का जगुआर विमान ने अंबाला से उड़ान भरी थी और ये एक ट्रेनिंग फ्लाइट थी। गनीमत ये रही है कि पायलट समय रहते पैराशूट के जरिए विमान से बाहर निकल गया। ये हादसा पंचकूला की मोरनी तहसील के बलदवाला गांव की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 6:12 PM
IAF Plane Crash: एयरफोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान पंचकूला में हुआ क्रैश, पायलट ने सुरक्षित बाहर निकला
IAF Plane Crash: एयरफोर्स के जगुआर फाइटर जैट पंचकूला में हुआ क्रैश

हरियाणा के पंचकूला में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू जगुआर विमान क्रैश हो गया है। विमान ने अंबाला से उड़ान भरी थी और ये एक ट्रेनिंग फ्लाइट थी। गनीमत ये रही है कि पायलट समय रहते पैराशूट के जरिए विमान से बाहर निकल गया। ये हादसा पंचकूला की मोरनी तहसील के बलदवाला गांव की है।

न्यूज एजेंसी  ANI ने भारतीय वायुसेना के अधिकारी के हवाले से कहा, "भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से बाहर निकल गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

भारतीय वायुसेना के अनुसार, पायलट को सिस्टम में खराबी का सामना करना पड़ा और सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले वह विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें