Get App

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा ₹18.29 करोड़ का सी-फेसिंग फ्लैट, जानिए क्या है इसमें खास

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में करीब 18.29 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। अपार्टमेंट करीब 2,644 वर्ग फुट भी बताया जा रहा है। जानें क्या खास है इस फ्लैट में

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 5:46 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा ₹18.29 करोड़ का सी-फेसिंग फ्लैट, जानिए क्या है इसमें खास
मुंबई का ये नया अपार्टमेंट अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं है

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फ्लैट 'गोदरेज स्काईशोर' प्रोजेक्ट में है, जिसका क्षेत्रफल 2,644 वर्ग फुट है। ये लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित वर्सोवा इलाके की एक प्रीमियम रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिलों में स्थित है। बड़े फ्लैट के साथ इस प्रॉपर्टी में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा करीब 316 वर्ग फुट का अतिरिक्त विशेष क्षेत्र भी शामिल है, जिससे यह घर और भी खास बन जाता है।

विराट-अनुष्का ने खरीदा फ्लैट

जैपकी को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपर्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की खरीद का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को पूरा हुआ। इस दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 30,000 रुपये जमा किए, जबकि इस सौदे पर करीब 1.09 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया। रजिस्ट्रेशन पेपरवर्क के मुताबिक, ये अपार्टमेंट करीब 69,159 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदा गया है, जो मुंबई के पश्चिमी इलाकों में लग्जरी घरों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

इन जगहों पर है लग्जरी प्रॉपर्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें