Get App

IMD Weather Alert: इन राज्यों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। IMD ने 24 घंटे के दौरान दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 5:46 PM
IMD Weather Alert: इन राज्यों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हल्की बारिश होने की आशंका है

Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी (Snowfall) और कुछ राज्यों में भारी बारिश (Rainfall) की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए हैं। IMD के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर और इस महीने में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। IMD के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में इस महीने में दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। विभाग ने आसमान में छाए बादलों को रात में ठंड में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मौसम विभाग ने कहा कि बादल दिन में गर्मी को रोक लेते हैं, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहता है। हालांकि, वे सूर्य की रोशनी को धरती पर पहुंचने से भी रोकते हैं, जिससे दिन के तापमान में कमी आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें