तस्वीरों में देखें: दिल्ली में तेज बारिश और ओले पड़ने से कई पेड़ टूटे, तापमान 30 डिग्री से घटकर 28 पर आया

RWFC के मुताबिक आज दिन भर दिल्ली में 41 डिग्री तापमान था। लेकिन शाम को बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान घटकर 38 डिग्री पर आ गया है

अपडेटेड May 30, 2022 पर 6:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली का मौसम बदला है

दिल्ली में अचानक बारिश से लोगों को तपिश से राहत मिल गई है। दिल्ली-NCR में तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिम-उत्तर भारत पर साफ नजर आ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-NCR में बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और ओला पड़ने की वजह कई पेड़ टूट गए हैं। ANI ने कई ऐसे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें भाई वीर सिंह की मार्ग पेड़ टूटने की वजह यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। कुछ यही हाल कनॉट प्लेस का भी रहा है। यहां पार्किंग में खड़ी एक कार पर पेड़ गिर गया।

तापमान में बड़ी गिरावट


दिल्ली के पालम ऑब्जर्वेटरी से पता चला है कि बारिश से पहले और बाद में दिल्ली के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पहले दिल्ली का तापमान 39 डिग्री था जो 4-5 बजे के बीछ घटकर 28 डिग्री पर आ गया। इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

Regional Weather Forecasting Centre (RWFC) ने चेतावनी दी थी कि दिल्ली-NCR में 30-50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट, साउथ, साउथ-वेस्ट दिल्ली में जबरदस्त बारिश हो रही है।

RWFC के मुताबिक आज दिन भर दिल्ली में 41 डिग्री तापमान था। लेकिन शाम को बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान घटकर 38 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने अनुमान जताया था कि सोमवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।