Get App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को किया संबोधित, कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि मानव समुदाय को एक-दूसरे की सहायता की इतनी जरूरत कभी नहीं पड़ी थी जितनी कि आज है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 9:50 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को किया संबोधित, कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार शाम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने मंगलवार शाम गणतंत्र दिवस ( Repulic Day) की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई! यह हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। सन 1950 में आज ही के दिन हम सब की इस गौरवशाली पहचान को औपचारिक स्वरूप प्राप्त हुआ था।"

राष्ट्रपति ने कहा, "हर साल गणतंत्र दिवस के दिन हम अपने गतिशील लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता की भावना का उत्सव मनाते हैं। महामारी के कारण इस वर्ष के उत्सव में धूम-धाम भले ही कुछ कम हो परंतु हमारी भावना हमेशा की तरह सशक्त है।"

उन्होंने कहा, "गणतंत्र दिवस का यह दिन उन महानायकों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने स्वराज के सपने को साकार करने के लिए अतुलनीय साहस का परिचय दिया तथा उसके लिए देशवासियों में संघर्ष करने का उत्साह जगाया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें