Get App

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां पूरी, लाल किले पर समारोह में शामिल होंगे 1,800 स्पेशल मेहमान

Independence Day: रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Akhileshअपडेटेड Aug 13, 2023 पर 9:49 PM
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां पूरी, लाल किले पर समारोह में शामिल होंगे 1,800 स्पेशल मेहमान
Independence Day 2023: देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है

77th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Speech on Independence Day) 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों में देश का नेतृत्व करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

एक बयान में कहा गया कि इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए देश नए उत्साह के साथ 'अमृत काल' में प्रवेश करेगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' का आगाज प्रधानमंत्री ने 12 मार्च, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से किया था।

कौन होंगे 1,800 स्पेशल मेहमान?

पीटीआई के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में करीब 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें