Har Ghar Tiranga Abhiyan 2024: भारतीय जनता पार्टी देशभर में 11 अगस्त से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत करने जा रही है। केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी 11 से 14 अगस्त तक देशभर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी। इस दौरान हर घर, हर दुकान और दफ्तरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में बच्चों भी शामिल होंगे। इस दौरान 'स्वच्छता अभियान' भी चलाया जाएगा और तमाम शहरों में स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की थी।
