India's First International space station: अंतरिक्ष में भारत का दखल और मजबूत होने वाला है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की योजना अब देश के पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को लॉन्च करने की है। यह काम वर्ष 2028 तक होगा। यह जानकारी इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने दी। उन्होंने शुक्रवार 22 दिसंबर को अहमदाबाद में आने वाले लॉन्च प्लान के बारे में यह ऐलान किया। सोमनाथ ने विज्ञान भारती (विभा) और गुजरात सरकार की संयुक्त पहल भारतीय विज्ञान सम्मेलन में युवा वैज्ञानिकों की एक सभा में कहा कि अगले पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का पहला मॉड्यूल लॉन्च किया जाएगा। इस पहले मॉड्यूल का वजन 8 टन होगा और यह रोबोटिक होगा।
