Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 03, 2023 / 7:03 PM IST

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 8000 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने तेलंगाना को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने तेलंगाना सुपर थर्मल के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई को देश को समर्पित किया। पीएम ने कहा कि आज मुझे तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने का अवसर मिला। इन परियोजनाओं में एक आधुनिक एनटीपीसी संयंत्र भी शामिल है जो राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देगा

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने 3 अक्टूबर यानी मंगलवार को तेलंगाना का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने तेलंगाना सुपर थर्मल के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई को देश को समर्पित किया। पीएम ने कहा कि आज मुझे तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने का अवसर मिला। इन परियोजनाओं में एक आधुनि

Latest News Highlight: पीएम मोदी ने 3 अक्टूबर यानी मंगलवार को तेलंगाना का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना को  8,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की सौगात दी
Latest News Highlight: पीएम मोदी ने 3 अक्टूबर यानी मंगलवार को तेलंगाना का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तेलंगाना को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की सौगात दी
OCTOBER 03, 2023 / 6:53 PM IST

Asian Games Live: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, अब भाला फेंक में आया गोल्ड मेडल

चीन की धरती पर खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अब भारत की अन्नू रानी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। अन्नू कुमारी से पहले पारुल चौधरी ने 5,000 मीटर की रेस में भारत के लिए सुनहरा तमगा जीता।

    OCTOBER 03, 2023 / 6:17 PM IST

    Latest News Live: केसी वेणुगोपाल ने कहा जातिगत जनगणना के पक्ष में है कांग्रेस पार्टी

    जातिगत जनगणना पर बयान देते हुए कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इसे लेकर हमारी पार्टी का रुख बिलकुल स्पष्ट है। यह कोई निजी मामला नहीं है। इस बारे में पार्टी के अध्यक्ष पहले ही बयान दे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है।

      OCTOBER 03, 2023 / 6:02 PM IST

      Latest News Live: एमपी में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 12 साल की बच्ची को कुल्हाड़ी से काट डाला

      मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक काफी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया कि भगवा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी 12 साल की बच्ची की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। मृतक बच्ची के पिता काम करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। जिसका इलाज भी चल रहा था। इस मामले में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

        OCTOBER 03, 2023 / 5:50 PM IST

        Asian Games Live: भारत की पारुल चौधरी ने चीन में लहराया परचम, 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

        चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत की पारुल चौधरी ने परचम लहरा दिया है। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पारुल मे इससे पहले सोमवार को एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक अपने नाम किया था।

          OCTOBER 03, 2023 / 5:32 PM IST

          PM Modi Telangana Visit LIVE: पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया सुपर थर्मल 800 मेगावाट यूनिट का गिफ्ट

          पीएम मोदी ने तेलंगाना सुपर थर्मल के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई को देश को समर्पित किया। पीएम ने कहा कि आज मुझे तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने का अवसर मिला। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार जो काम शुरू करती है उसे पूरा करती है। 2016 में, मैंने इस परियोजना की आधारशिला रखी थी और आज, मुझे इसका उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। आज हमने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, उसके लिए मैं तेलंगाना को बधाई देता हूं।

            OCTOBER 03, 2023 / 5:16 PM IST

            Latest News Live: दिल्ली पुलिस ने सील किया न्यूजक्लिक का ऑफिस

            दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने दिल्ली में न्यूजक्लिक के ऑफिस को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूजक्लिक से जुड़े अलग अलग परिसरों पर छापेमारी कर रही है।

              OCTOBER 03, 2023 / 4:14 PM IST

              Latest News Live: NIA करने जा रही है एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन

              राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आगामी 5 अक्टूबर को एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन करने जा रही है। NIA के इस आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम के चीफ गेस्ट होंगे।

                OCTOBER 03, 2023 / 4:00 PM IST

                Latest News Live: नांदेड़ में 24 मरीजों की मृत्यु पर सीएम शिंदे का बयान, बोले की जाएगी जांच

                महाराष्ट्र के नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बीते 24 घंटों के भीतर ही 24 मरीजों की मृत्यु का मामला सामने आया है। इस पर अब राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ने नांदेड़ अस्पताल में हुई इस घटना को काफी गंभारता से लिया है। अस्पताल में जितनी दवाईयों की जरूरत थी वो वहां पर थीं। डॉक्टर और स्टाफ वहां पर मौजूद थे। जो दुर्घटना हुई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच होगी।

                  OCTOBER 03, 2023 / 3:47 PM IST

                  Delhi Earthquak Live: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, निर्माण भवन से बाहर निकले मनसुख मंडाविया

                  3 अक्टूबर मंगलवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी वजह से कई सारे लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहल भी निकल आए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने साथ दूसरे लोगों के साथ निर्माण भवन से बाहर आ गए।

                    OCTOBER 03, 2023 / 3:00 PM IST

                    Latest News Live: मंगलवार की दोपहर दिल्ली NCR में आए भूकंप के झटके

                    3 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर तीन बजे के आस पास दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि भूकंप का केंद्र कहां पर था।

                      OCTOBER 03, 2023 / 2:48 PM IST

                      Latest News Live: नोएडा फिल्म सिटी के लिए जारी हुआ तीसरी बार ग्लोबल टेंडर, 230 एकड़ में बनाया जाएगा पहला चरण

                      यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनने वाली नई फिल्म सिटी के लिए तीसरी बार ग्लोबल टेंडर जारी हुआ है। यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाया जा रहा है। यह नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी नोएडा के सेक्टर 21 में बनाया जा रहा है। हालांकि इस बार केवल पहले फेज के लिए टेंडर जारी किया गया है जो कि 230 एकड़ में फैला होगा।

                        OCTOBER 03, 2023 / 2:15 PM IST

                        PM Modi Chhattisgarh Visit LIVE: कांग्रेस पर खूब जम कर बरसे प्रधानमंत्री, बोले देश की बुराई करने लगी है पार्टी

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर खूब जम कर हमला बोला। उन्होंने राज्य के सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है। हालांकि देश यह देख रहा है कि इस समझौते के बाद कांग्रेस देश की और भी ज्यादा बुराई करने लग गई है। उस पार्टी को देश में कुछ अच्छा ही नहीं लगता है।

                          OCTOBER 03, 2023 / 1:12 PM IST

                          PM Modi Chhattisgarh Visit LIVE: 'कांग्रेस की तुलना में BJP सरकार 5 गुना ज्यादा बजट देती है'

                          जगदलपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार... इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आवाज आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।" पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में बीजेपी सरकार 5 गुना ज्यादा बजट देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया... हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।

                            OCTOBER 03, 2023 / 12:17 PM IST

                            Bihar Caste Survey LIVE: CM नीतीश कुमार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

                            बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति जनगणना रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जाति सर्वेक्षण के रिपोर्ट जारी किए जिसमें पता चला कि OBC और EBC राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में सभी के सुझाव लेने के बाद सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। इस बीच, बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें याचिकाकर्ता ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है

                              OCTOBER 03, 2023 / 12:07 PM IST

                              PM Modi Chhattisgarh Visit LIVE: पीएम मोदी ने दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

                              छत्तीसगढ़ दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जगदलपुर में स्थित प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पीएम मोदी ने राजपरिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।

                                OCTOBER 03, 2023 / 11:38 AM IST

                                PM Modi Chhattisgarh Visit LIVE: छत्तीसगढ़ पहुंचे पीएम मोदी

                                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी यहां थोड़ी देर में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी महासंकल्प रैली को भी संबोधित करेंगे।

                                  OCTOBER 03, 2023 / 11:25 AM IST

                                  Maharashtra Hospital Death LIVE: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 48 घंटों में 31 की मौत

                                  महाराष्ट्र में नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 48 घंटे में 12 शिशुओं समेत 31 लोगों की मौत हो गई। एनडीटीवी के ताजा अपडेट के मुताबिक, कल देर रात शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में चार बच्चों समेत 7 और मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी।

                                    OCTOBER 03, 2023 / 10:50 AM IST

                                    PM Modi Telangana Visit Live: तेलंगाना में इन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

                                    तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी NTPC के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के 800 मेगावाट के बिजली उत्पादन यूनिट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन और धर्माबाद-मनोहराबाद एवं महबूबनगर-कुर्नूल के बीच रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

                                      OCTOBER 03, 2023 / 10:32 AM IST

                                      Asian Games 2023 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत

                                      अपने आखिरी पूल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉन्गकॉन्ग को बुरी तरह हरा दिया है। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी। इस जीत से टीम को मनोबल और ऊंचा होगा। भारतीय टीम ने 13-0 से हॉन्गकॉन्ग पर जीत दर्ज की है।

                                        OCTOBER 03, 2023 / 10:13 AM IST

                                        Asian Games 2023 Live: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

                                        क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम 2023 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए हैं।

                                          OCTOBER 03, 2023 / 10:01 AM IST

                                          PM Modi Bastar visit Live: पीएम मोदी का चौथा छ्त्तीसगढ़ दौरा

                                          पीएम मोदी का यह चौथा छ्त्तीसगढ़ दौरा है। 30 सितंबर 2023 को वे बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किए थे। BJP की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर BJP कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाए थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 'अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो...' का नारा दिया था। इससे पहले 14 सितंबर 2023 को पीएम रायगढ़ के कोड़ातराई में चुनावी सभा को संबोधित किए थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई केंद्रीय योजनाओं की सौगात दी थी। इसके पूर्व 7 जुलाई 2023 को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किए थे। इस दौरान 'बदलबो-बदलबो, ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो' का नारा दिया था।

                                            OCTOBER 03, 2023 / 9:43 AM IST

                                            PM Modi Bastar visit Live: BJP ने किया दावा, लाखों लोग आएंगे

                                            BJP ने जगलपुर में होने वाले कार्यक्रम का नाम 'परिवर्तन महासंकल्प रैली' रखा है। BJP पदाधिकारियों का दावा है कि इस सभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटेगी। सभा के लिए तीन वाटर प्रुफ विशाल डोम बनाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए लालबाग मैदान के बड़े हिस्से को तारों से घेरा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2018 में लालबाग मैदान में आम जनता को संबोधित कर चुके हैं।

                                              OCTOBER 03, 2023 / 9:11 AM IST

                                              Asian Games 2023 Live: भारत की झोली में फिर आया मेडल

                                              एशियन गेम्स के 10वें दिन अर्जुन और सुनील सिंह ने भारत को पहला मेडल दिलाया। इस भारतीय जोड़ी ने कैनो डबल 1000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत के नाम अब तक 61 मेडल हो गए हैं।

                                                OCTOBER 03, 2023 / 8:45 AM IST

                                                Maharashtra Hospital Death Live: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत से हड़कंप

                                                महाराष्ट्र में नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई। जान गंवाने वालों में 12 बच्चे, 7 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी की मौत 30 सितंबर रात 12 बजे से 1 अक्टूबर रात 12 बजे के बीच हुई। इन मौतों के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। वहीं अस्पताल डीन ने बताया कि हमें हाफकिन नाम के एक संस्थान से दवाइयां खरीदनी थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए हमने स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदीं और मरीजों को मुहैया कराईं। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से...

                                                  OCTOBER 03, 2023 / 8:20 AM IST

                                                  PM Modi Bastar visit Live: पीएम मोदी का ऐतिहासिक बस्तर दौरा आज

                                                  छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी सभा और तैयारियों जोरों पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 3 दिन के अंदर दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस बार का उनका बस्तर दौरा ऐतिहासिक होगा और इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे। नगरनार में बना NMDC का स्टील प्लांट देश के सबसे बड़े स्टील प्लांटों में शुमार है।

                                                    OCTOBER 03, 2023 / 7:59 AM IST

                                                    PM Modi Visit Live: पीएम मोदी आज दो राज्यों का करेंगे दौरा

                                                    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यह दो दिन में दोनों राज्यों में उनका दूसरा दौरा होगा। PM मोदी सुबह 11 बजे जगदलपुर, बस्तर पहुंचकर 23,800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नगरनार का एनएमडीसी स्टील प्लांट भी शामिल है। वहीं दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचेंगे। जहां वे बिजली, रेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग 8000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे यहां BJP की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

                                                      OCTOBER 03, 2023 / 7:53 AM IST

                                                      नमस्कार

                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।