Covid Update: देश में फिर से बढ़े कोराना के मामले, पिछले 24 घंटे में 148 नए केस आए सामने

Covid Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 148 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार 9 दिसंबर को यह जानकारी दी। यह पिछले काफी समय में एक दिन में आया सबसे अधिक कोविड का केस है। इसके साथ ही देश में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 808 हो गई

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 3:37 PM
Covid Update: देश में अबतक कोविड के कुल 4,50,02,889 मामले सामने आए हैं

Covid Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 148 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार 9 दिसंबर को यह जानकारी दी। यह पिछले काफी समय में एक दिन में आया सबसे अधिक कोविड का केस है। इसके साथ ही देश में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 808 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड को लेकर जो अपडेट जारी किया, उसके मुताबिक देश में अबतक कोविड के कुल 4,50,02,889 मामले सामने आए हैं। जबकि मृतकों की तादाद 5,33,306 है। यह कोविड महामारी शुरू होने के बाद से अबतक का आंकड़ा है।

मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि कुल 4,44,68,775 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं यानी ठीक हो चुके। देश में कोरोना संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना टीकों की करीब 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच चीन में एक निमोनिया से जुड़ी एक रहस्मयबीमारी फैली है, जिसके लेकर केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य सरकारों को निर्देश जारी किए थे। एडवाइजरी में अस्पताल में बेड की उपलब्धता, इन्फ्लूएंजा के लिए दवाएं और वैक्सीन, मेडिकल ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, PPE, टेस्टिंग किट, ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर की कार्यक्षमता, और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर इंफेक्शन कंट्रोल जुड़े कामकाज की समीक्षा करने को कहा गया है।


यह भी पढ़ें-Paytm के शेयरों में आया गिरावट अच्छा, मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने दी Buy की राय

इसके अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 'Covid-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस' लागू करने के लिए कहा गया है।

दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में बताया था कि उत्तरी चीन के कुछ हिस्सों में सांस की बीमारी में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के पीछे इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 को कारण माना गया। WHO ने कहा है कि सर्दी के मौसम के आने, सांस से जुड़ी बीमारियों की पहले से मौजूद साइक्लिक ट्रेंड के अलावा, Covid-19 प्रतिबंधों को हटाने से ये बढ़ोतरी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।