सहकारी कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने किसानों के लिए दुनिया का पहला नैनो यूरिया लिक्विड (Nano Urea Liquid) लॉन्च किया है। इसका उत्पादन जून से शुरू होगा और इसे दुनिया भर के किसानों को पेश किया जाएगा। इससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सकेगी। अब एक बोरी यूरिया खाद की जगह आधे लीटर की नैनो लिक्विड यूरिया की बोतल किसानों के लिए काफी होगी।
