Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालिकाओं के शिक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' लागू करने की घोषणा कर दी है। 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूरी करने तक विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लक्ष्य लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत बनाना है।
