Katchatheevu Island: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (1 अगस्त) सुबह श्रीलंकाई नौसेना के पोत और कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध शिकार कर रही भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव के बीच टक्कर में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य भारतीय लापता हो गया है। यह घटना कच्चाथीवु द्वीप के उत्तर में लगभग पांच समुद्री मील की दूरी पर हुई। 'डेली मिरर ऑनलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंगाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने कहा कि यह घटना डेल्फ़्ट द्वीप के पास उस समय हुई जब नौसेना कथित तौर पर अवैध शिकार करने वाले भारतीय ट्रॉलरों को खदेड़ने के लिए अभियान चला रही थी।
