Indian Railway: देशभर के करीब 35,000 स्टेशन मास्टर एक साथ हड़ताल पर जा सकते हैं। इसकी वजह से देशभर की रेल सेवा प्रभावित हो सकती है और रेल के पहिए थम सकते हैं। वैसे भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान आपने देखा होगा कि पूरे देश में ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। जब पूरे देश में ट्रेन का पहिया थम गया था। कोरोना महामारी के बाद ट्रेनों को फिर से चालू किया गया था।
