अब बिना किसी ऐप के पता चल जाएगा कॉलर का नाम, TRAI लाएगा नया फीचर

यह नियम लागू होने के बाद आपके मोबाईल पर फोन करने वाले नंबर के अलावा नाम भी दिखएगा। यह नाम कोई फर्जी नहीं बल्कि KYC वाला नाम स्क्रीन पर दिखेगा

अपडेटेड May 23, 2022 पर 1:01 PM
अब फर्जी कॉल कर कोई नहीं कर पाएगा परेशान (फाइल तस्वीर)

अब आपको बिना ट्रू कॉलर (TrueCaller) ऐप की मदद से अनजान नंबर से आए कॉल की जानकारी मिल जाया करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) एक ऐसे फीचर पर काम रही है, जिसके जरिए किसी के फोन में आए कॉलर के नाम की जानकारी उसके सिम पर कराए गए KYC वाले नाम से पता चलेगी। इस दिशा में काम करने के लिए सरकार की तरफ हरी झंडी मिल गई है। सरकार की तरफ से इस व्यवस्था के बाद ट्रूकॉलर जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा, जो कुछ ऐसी ही सुविधा मुहैया कराती हैं।

कुछ ही महीनों में शुरू होगा काम 

TRAI के चेयरमैन पी डी वाघेला ने कहा कि जल्द ही एक ऐसा सिस्टम बनाए जाने की तैयारी है, जिसमें कॉल करने वालों का kYC बेस्ड मोबाईल की ‘स्क्रीन’ आ जाएगा। ट्राई को इस सिस्टम पर विचार-विमर्श शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) से भी संकेत मिल चुका है। वाघेला के मुताबिक इस सिस्टम को बनाने के लिए अगले 2 महीने में विचार-विमर्श हो सकता है।


लागू होने से क्‍या होगा फायदा

ट्राई की ओर से इस नियम को लागू कर देने के बाद से कोई भी यूजर अपनी पहचान छुपा नहीं सकेगा। फोन करने पर केवाईसी वाला नाम दिखने का मतलब यह हुआ कि नाम बिल्कुल सही होगा। इससे आप पहले ही फर्जी और स्‍पैम कॉल से सावधान हो सकेंगे।

CPI सांसद बिनॉय विश्वम की मांग- ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करें रेल मंत्री

फेक कॉल्स से मिलेगा छुटकारा

पीडी वाघेला ने बताया कि इस फीचर के आने के बाद फेक कॉल्स से यूजर्स बच सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेमवर्क पूरा होने के बाद इस फीचर को लेकर ज्यादा चीजें क्लियर हो पाएंगी। बता दें कि ट्रू कॉलर जैसे कॉलिंग ऐप्स इस तरह के फीचर्स मुहैया कराते हैं, लेकिन इसमें यूजर्स के KYC पर बेस्ड नाम नजर नहीं आते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस फीचर के आने से स्पैम और फ्रॉड कॉल्स के बढ़ते मामलों में कमी आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।