रेलवे के सुपरवाइजर रैंक के कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, मिलेगी ग्रेड-I की सैलरी

Railway Ministry: रेलवे के कर्मचारियों को जल्द बड़ी खबर मिलने वाली है। अब सुपरवाइजर रैंक के कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन मिलेगा

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 10:17 AM
सरकार की नई नीति से रेलवे ग्रेड-6 के कर्मचारियों को सीधे प्रमोशन मिल सकेगा।

Railway Ministry: रेलवे के कर्मचारियों को जल्द बड़ी खबर मिलने वाली है। अब सुपरवाइजर रैंक के कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन मिलेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सुपरवाइजर रैंक के कर्मचारियों को सीधे प्रमोशन मिल सकता है। सरकार की नई नीति से रेलवे ग्रेड-6 के कर्मचारियों  को सीधे प्रमोशन मिल सकेगा। रेलवे के पास 80,000 सुपरवाइजर हैं।

ग्रुप A कर्मचारी के बराबर होगा वेतन

लगभग 80,000 रेलवे कर्मचारियों को अपनी नौकरियों में बिना प्रमोशन के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब रेलवे नई घोषणा करने वाला है जिसके बाद कर्मचारियों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ना तय  है। ऐसा होने पर सुपरवाइजर केटेगरी के कर्मचारी ग्रुप ए अधिकारियों के बराबर वेतन पाने लगेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लेवल-7 में रेलवे के सुपरवाइजरी कैडर में ठहराव था और उनके प्रमोशन की गुंजाइश न के बराबर थी।


कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीते 16 साल से सुपरवाइजर कैडर कर्मचारियों के बीच इस तरह की मांग आ रही थी। इन कर्मचारियों के बीच प्रमोशन का सिर्फ एक ही विकल्प था कि ग्रुप B का एग्जाम कराया जाए और 3,712 पोस्ट के लिए सिलेक्शन किया जाए। अब 50 फीसदी कर्मचारी लेवल 7 से लेवल 8 तक पहुंच पाएंगे।

स्टेशन मास्टर, टिकट चेकर, ट्रैफिक इंसपेक्टर –  की बढ़ जाएगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने से सुपरवाइज ग्रेड के 40,000 कर्मचारियों को फायदा होगा। सुपरवाइजर केटेगरी में स्टेशन मास्टर, टिकट चेकर, ट्रैफिक इंसपेक्टर आदि आते हैं। ये सभी फील्ड लेवल के कर्मचारी कहलाते हैं। वेतन में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को औसतन 2,500 रुपये से लेकर 4,000 रुपये प्रति माह का एक्स्ट्रा वेतत मिलेगा। साथ ही इससे वेतन बिल में 10,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी भी होगी। इस बारे में वैष्णव ने कहा कि इस कदम से वित्तीय रूप से सरकार के खजाने पर असर नहीं होगा क्योंकि इसकी भरपाई मुख्य रूप से उस बचत से की जाएगी जो रेलवे ने अपने डीजल बिल में की है।

रेलवे कर्मचारियों की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

साथ ही इस नए प्रावधान से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी ट्रैफिक केमिकल और एसएंडटी, मेटलर्जिकल, स्टोर और कमर्शियल डिपार्टमेंट के सुपरवाइजर को भी फायदा होगा। AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेल मंत्रालय के साथ-साथ DOPT और MOF (DOI) के साथ ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) की जोरदार कोशिशों के बाद ऐसा हो पाया है। एसोसिएशन ने वेतन में 4,600 रुपये से लेकर 5,400 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग की थी।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।