Indian Railways: अगर आप ट्रेन के जरिए समय-समय पर ट्रैवल करते रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वैसे भी सफर के दौरान कई बार यात्रियों को खाने की टेंशन बनी रहती है। लेकिन आब आपको इस टेंशन से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल, रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए व्हाट्सएप (Order Food Through Whatsapp in Train) के जरिए खाना मंगाने की नई सुविधा की शुरुआत की है। अब आपको ट्रेन में खाना मंगाने के लिए IRCTC की वेबसाइट के अलावा WhatsApp के जरिए भी सुविधा मिलेगी।
आपको अपने स्मार्टफोन (Smartphone) के जरिए आसानी से अपनी सीट पर खाने की डिलीवरी मिल जाएगी। बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) ने ZOOP के WhatsApp के जरिए खाना मंगाने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के लिए ZOOP ने जियो हैप्टिक (Jio Haptic) के साथ पार्टनरशिप किया है।
रेल यात्रियों को खाना ऑर्डर करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp मैसेज के जरिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यात्री बिना किसी ऐप को डाउनलोड किए WhatsApp पर चैटबॉट (Chatbot) के माध्यम से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। अभी इस सुविधा को देशभर के 100 से ज्यादा स्टेशन पर शुरू किया गया है। यात्रियों की ओर से मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर इस सुविधा को दूसरे स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। बात यह है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को उनकी सीट पर खाना पहुंचाया जाएगा। ऑर्डर देने के लिए यात्रियों को अपना PNR नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा IRCTC की इस सर्विस में रीयल-टाइम ट्रैकिंग भी है।
किन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
फिलहाल इस सर्विस को देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर शुरू किया गया है। मौजूदा समय में वडोदरा, विजयवाड़ा, वारंगल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर, टूंडला और 100 से अधिक A1, A और B कैटेगरी के स्टेशनों पर यह सुविधा मिल रही है।
खाना ऑर्डर करने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल में 91-7042062070 नंबर को सेव करें।
इसके बाद इस नंबर पर अपने PNR नंबर भेजें। फिर ट्रेन नंबर और सीट नंबर भेजें।
इसके बाद आपको मैसेज के जरिए खाने और डिलीवरी स्टेशन (Delivery Station) की जानकारी मिल जाएगी।
फिर Confirmation देने के बाद कुछ समय में खाना आपकी सीट पर मिल जाएगा।