Indian Railways: आम लोगों को खुशखबरी! ट्रेन में सफर करने पर लगेगा कम किराया, जानिए नई सुविधा

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से अनरिजर्व कोच शुरू करने का फैसला किया है, कोरोना वायरस के चलते जनरल कोच में भी लोगों को रिजर्वेशन कराना पड़ता था

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
जनरल कोच में फिर से शुरू होगा सफर

Indian Railways: इस महीने होली का त्योहार पड़ रहा है। अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी में हैं तो सकता है कि आपको कम किराया देना पड़े। रेलवे ने अब फिर से जनरल कोच शुरू करने का फैसला किया है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते रेलवे ने जनरल कोच में भी रिजर्वेशन कराने की सुविधा शुरू कर दी थी।

रेलवे ने इस मामले में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद संबंधित जोन के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने भी रेलवे साफ्टवेयर में बदलाव के निर्देश दिए हैं ताकि रोजोना यात्रा करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

अनरिजर्व डिब्बे में कर सकेंगे सफर


आम जनता को परेशानी नहीं हो सके इसके लिए जनरल डिब्बों में बिना रिजर्वेशन सफर करने के लिए रेलवे ने फैसला लिया है। हालांकि यह सुविधा अगले 4 महीने के लिए बुक हो चुकी सभी सीटों के लिए नहीं होगी। यानी की अगले 4 महीनों के लिए पहले ही जो टिकटें बुक हो चुकी हैं। उन सीटों पर कोई और नहीं बैठ सकता है। लेकिन 4 महीनों के बाद आम जनता सामान्य टिकट लेकर सामान्य यात्री अनरिजर्व डिब्बे में सफर कर पाएंगे।

Indian Railways: ट्रेन में सोने को लेकर बना नियम, गाइडलाइन जारी, जानिए रेलवे के नए नियम

रेलवे ने मार्च 2020 में कोरोना को लेकर सभी ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके कुछ महीनों बाद जब ट्रेनों को दोबारा शुरू किया गया तो रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों में लगे जनरल कोच को अनरिजर्व कैटेगरी में कर दिया था ताकि यात्री संक्रमण से बचे रहें।

चलेंगी कैंसल हुई ट्रेनें

इसके अलावा रेलवे ने ठंड की वजह से कई ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। ऐसे में इंडियन रेलवे ने ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड जैसे अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। बता दें, रेलवे ने सभी कैंसल हुई ट्रेनों को 1 मार्च से दोबारा चलाने का ऐलान किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।