Indian Railways: अगर आप भी ट्रेन में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों की सुविधा के लिए अपने नियमों में बदलाव करती रहती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की नींद में कोई खलल न पड़े, इसके लिए नियम बनाए हैं। इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि नियमों की जानकारी न होने पर आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के नए नियमों के अब आपकी सीट, कंपार्टमेंट या कोच में कोई भी पैसेंजर तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता और न ही वह ऊंची आवाज में गाने सुन सकता है।
दरअसल यात्रियों द्वारा की गयी इस तरह की कई शिकायतों के बाद रेलवे ने यह नियम बनाया। अब इससे किसी यात्री की नींद में कोई ख़लल नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर को इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यानी अब आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकते हैं। बता दें कि इन नए नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री शिकायत करता है तो उसको हल करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होगी।
लाइट जलाने को भी लेकर होता है विवाद
मोबाइल पर गाने सुनने के अलावा कई शिकायतें ऐसी भी रेलवे को मिली थीं कि लोग ग्रुप में बैठकर ऊंची आवाज में बातें करते हैं और हंसी मजाक करते हैं। वहीं इसके अलावा लाइट जलाने और बुझाने को लेकर भी कई बार विवाद हुआ है। इसी के चलते रेल मंत्रालय ने ये नये नियम बनाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने इसके लिए सभी जगह आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया कि इन नियमों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। इसके अलावा अगर कोई यात्री किसी और दिक्कतों के कारण रेलवे को शिकायत करता है, तो रेलवे उन शिकायतों को जल्द से जल्द से दूर करने की कोशिश करेगा।