Get App

Indore Mhow Violence: महू हिंसा के आरोपियों पर कसेगा शिकंजा...14 गिरफ्तार, NSA के तहत होगी कार्रवाई

Indore Mhow Violence News : मामले में पुलिस ने अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 एफआईआर अभी तक दर्ज हुए है। पुलिस ने 100 ज्यादा लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल सभी पर NSA की तैयारी की जा रही है

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 7:47 PM
Story continues below Advertisement
महू हिंसा के आरोप में 14 हिरासत में और 100 बनाए गए आरोपी, NSA के तहत होगी कार्रवाई

Indore Mhow Violence News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में रविवार रात भारत की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पथराव और आगजनी की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोती महल टॉकीज के पास हुए उपद्रव के बाद महू थाने में 17 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

आरोपियों पर लगेगा NSA

इस मामले में पुलिस ने अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 एफआईआर अभी तक दर्ज हुए है। पुलिस ने 100 ज्यादा लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल सभी पर NSA की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिया है। वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, हिंसा मामले में अब तक 13 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। उपद्रियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। भारत की जीत के जश्न के जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था और इसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया।


होली और रमजान को देखते हुए  कड़ी सुरक्षा 

बता दें कि 9 मार्च को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद महू में जश्न मनाने के लिए वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान जामा मस्जिद के पास नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी में बदल गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब होली का त्योहार नजदीक है और रमज़ान का महीना चल रहा है। दोनों समुदायों के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल पुलिस अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों में तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 11, 2025 7:44 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।