Instagram Rich List: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फोटो-शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। विराट कोहली इस साल हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय हैं। लिस्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय विराट कोहली इंस्टाग्राम पर हर प्रमोशनल पोस्ट के जरिए 5 करोड़ रुपए कमाते हैं।
कोहली रिचलिस्ट के टॉप-20 में इकलौते भारतीय हैं। पिछले साल लिस्ट में 23वें स्थान पर रहने वाले कोहली को ओवरऑल 19वां स्थान मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के अभी इंस्टाग्राम पर 125 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में दूसरी भारतीय प्रियंका चोपड़ा हैं।
इस साल हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में एकमात्र अन्य भारतीय प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जिन्हें लिस्ट में 27वें स्थान पर रखा गया है। 2020 में प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 64 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्हें इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए मिलते हैं।
हॉपर एचक्यू के लिस्ट के मुताबिक, दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सर्वाधिक कमाई के मामले में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) पहले नंबर पर हैं। युवेंट्स फुटबॉल क्लब की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के बदले 11.9 करोड़ रुपये लेते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
