International Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2023) को राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रहेगी। प्रस्ताव के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी।
