Get App

IPL 2021: सितंबर में फिर शुरू होगा IPL! जानिए फाइनल की तारीख समेत पूरी डिटेल

कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुए IPL के बचे हुए सभी मैच अब दुबई में होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2021 पर 9:35 AM
IPL 2021: सितंबर में फिर शुरू होगा IPL! जानिए फाइनल की तारीख समेत पूरी डिटेल

कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के बचे हुए सभी मैच अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 18 या 19 सितंबर से बहाल होने की उम्मीद है। तीन हफ्ते के समय के दौरान 10 दिन दो मुकाबले खेलने जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक, फाइनल नौ या 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है। हालांकि, सूत्रों ने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों को वापस लाना मुश्किल होगा।
 
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि लीग के सत्र के बाकी बचे 31 मैचों को पूरा करने के लिए तीन हफ्ते का समय पर्याप्त होगा। टूर्नामेंट का आयोजन BCCI, फ्रेंइचाजी और प्रसारणकर्ताओं जैसे सभी प्राथमिक हितधारकों के लिए फायदे की स्थिति होगी। बता दें कि कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद IPL 2021 को चार मई को निलंबित कर दिया गया था।

अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि बीसीसीआई ने सभी हितधारकों के साथ बात की है और 18 से 20 सितंबर के बीच टूर्नामेंट दोबारा शुरू हो सकता है। 18 सितंबर को शनिवार और 19 सितंबर को रविवार है, संभावना है कि आप वीकेंड के दिन दोबारा लीग शुरू करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह नौ या 10 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है क्योंकि यह वीकेंड है।

उन्होंने कहा कि हम कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं और 10 दिन दो मुकाबले होंगे और बाकी सात दिन शाम को मैच होंगे। चार मुख्य मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल) के साथ 31 मैच पूरे होंगे। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इस संबंध में BCCI का पत्र मिला है। टीम अधिकारी ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड ने हमें टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कहा है। हमें 15 से 20 सितंबर के बीच का समय दिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें