IRCTC Goa Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आई है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) का लोकल लखनऊ ऑफिस जबरदस्त मौका लेकर आया है। आप सस्ते में गोवा घूम सकते हैं। IRCTC गोवा घूमने के लिए आपके लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन लेकर आई है।
अक्टूबर-नवंबर में घूम सकते हैं गोवा
IRCTC का गोवा पैकेज चार दिन और 3 रातों का है। ये टूर पैकेज अक्टूबर और नवंबर के लिए है। गोवा टूर पैकेज के शुरुआती डेट्स 06 अक्टूबर 2022 से 09 अक्टूबर 2022, 05 नवबंर 2022 से 08 नवबंर 2022 और 10 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक है। इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको लखनऊ से गोवा की फ्लाइट मिलेगी।
अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 31,600 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यात्रा कर रहे हैं तो 25,730 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 25,250 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिल रहा है।
गोवा में घुमाई जाएंगी ये जगह
गोवा टूर के दौरान साउथ गोवा में मीरामार बीच, सायंकाल मांडवी नदी पर क्रूज, नॉर्थ गोवा में बागा बीच, कण्डोलिम बीच, सिन्कवेर बीच, स्नो पार्क, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च आदि घुमाए जाएंगे।
इस कॉस्ट में फ्लाइट की टिकट, आपके होटल का ठहरना, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है।