IRCTC Navratri Special Tour Package: आईआरसीटीसी चलाएगा नवरात्रि स्पेशल गौरव ट्रेन, लॉन्च किया वैष्णों देवी का टूर पैकेज

Indian Railway/IRCTC: नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने का मन है, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 12:39 PM
नवरात्रि में IRCTC करा रहा है वैष्णो देवी की यात्रा।

Indian Railway/IRCTC: नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने का मन है, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC के 2845 रुपये के टूर पैकेज में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको ट्रेन का टिकट और होटल में रहने और खाने की पूरी सुविधा मिलेगी।  IRCTC अपनी खास भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जारिय वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच हैं। ऐसे में अगर आप वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए ही ये खास पैकेज लाया है। आइए जानते इस प्लान के बारे में कि इसमें आपको क्या-क्या सर्विस मिलेगी।

ये है वैष्णो देवी यात्रा का टूर पैकेज

IRCTC नवारात्रि स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज की कॉस्ट 11,990 रुपये है। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी नई दिल्‍ली के सफरदगंज रेलवे स्‍टेशन से कटरा तक के लिए स्‍पेशल भारत गौरव ट्रेन चलाने वाला है। ये ट्रेन नवरात्रि के लिए स्पेशल चलाई जा रही है। ये ट्रेन 30 सितंबर से सफदरगंज रेलवे स्‍टेशन से चलेगी। इस ट्रेन में 11 थ्री टियर एसी कोच होंगे और ट्रेन में एक बार में 600 श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं।


 

यहां के लोग उठा सकते हैं फायदा

इस टूर पैकेज का फायदा गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहारनपुर, अंबाला, सरहिंद और लुधियाना के रहने वाले लोग उठा सकते हैं। ये यात्रा 30 सितंबर की शाम सफदरगंज स्‍टेशन से शुरू होगी। सुबह कटरा पहुंचने के बाद रात को वैष्णो देवी के आसपास होटल मं पहुंचा दिया जायगा। अगले दिन वैष्णों देवी की यात्रा शुरू होगी। रात को होटल में ठहरेंगे और फिर अगले दिन कटरा से वापसी दिल्ली आएंगे।

Share Market Live - हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 18,000 क ऊपर, ऑटो, फाइनेंशियल, पावर शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।