मोदी सरकार ने लेबर कोड (Labour Code) नियमों में 4 दिन वर्किंग और 3 दिन छुट्टी का विकल्प रखा है लेकिन एक आईटी कंपनी ने यह नियम अपने कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया है। साइबर सुरक्षा कंपनी टीएसी सिक्योरिटी (TAC Securities) कर्मचारियों की बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए पिछले 7 महीनों से शुक्रवार को ऑफिस बंद कर 4 दिन वर्किंग डे कर दिया है। कंपनी ने कहा कि अगर ऐसा करने से कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बेहतर होती है तो वह मुंबई ऑफिस में स्थायी तौर पर 4 दिन वर्किंग कर देगी।
कंपनी ने इसे भविष्य के कार्य (Future of Work) का तरीका बताते हुए पॉजिटिव कदम बताया है। कंपनी में लगभग 200 कर्मचारी हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के हेल्दी वर्क लाइफ और खुशहाल वर्कफोस बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
आईटी कंपनी के आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला है कि 80% टीम सप्ताह में 4 दिन लंबे समय तक काम करने को तैयार है, जबकि अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं और विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक लंबा वीकेंड मिल जाता है। काफी सारे कर्मचारियों ने अलग-अलग कोर्सेज और एक्टिविटिज में पार्टिसिपेट कर रहे हैं।
TAC Securities के सीईओ और फाउंडर त्रिशनीत अरोड़ा ने कहा कि ये स्टैंडर्ड और अच्छी प्रोडक्टिविटी को बनाए रखने के लिए है। हमने पहले कर्मचारियों की हेल्थ और कल्याण को पहले रखा है। हम यंग लोगों की कंपनी है और कर्मचारियों के काम करने के तरीके को लेकर प्रयोग कर सकते हैं। इससे हम टीम के काम के बीच बैलेंस बना सकते हैं। हमारे टीम लीडर्स टीम के लिए उदाहरण पेश करना है।
कंपनी तया समय में अधिकतम उत्पादकता पाने के लिए ऐसा किया गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कर्मचारी के काम के घंटें उनके घर तक नहीं पहुंचे। सभी को घर में अपने लिए समय मिल सके।