Get App

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, सोपोर इलाके में दूसरे दिन भी एनकाउंटर जारी

Jammu and Kashmir News: एक अधिकारी ने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था तक पूरी रात जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में सैनिकों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की। रात भर चली मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया

Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 7:14 PM
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, सोपोर इलाके में दूसरे दिन भी एनकाउंटर जारी
Jammu and Kashmir News: इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सोपोर पुलिस जिले के जालुरा गुज्जरपेटी में आतंकवादियों के एक ठिकाने के पास मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में जवान घायल हो गया। लेकिन मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगा। इस दौरान हुई गोलीबारी के कारण सेना ने वहां घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात में जालुरा गुज्जरपेटी पर कड़ी निगरानी रखी। सोमवार सुबह इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी।

जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके के जंगलों में सोमवार को दूसरे दिन भी आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया और सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी रखी। अधिकारी ने बताया कि सोपोर पुलिस जिले के जालुरा गुज्जरपेटी इलाके में सुरक्षा बलों ने कड़ी घेराबंदी की है।

उन्होंने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया गया। इस दौरान हुई गोलीबारी के कारण सेना ने वहां घेराबंदी की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक जवान के अलावा इस अभियान में किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें