जम्मू-कश्मीर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, जहां पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के गाड़ियों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों के अधिकारी ने बताया कि वाहनों को शाहसितार के पास जनरल एरिया में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और चार घायल हो गए।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के एक वाहन सहित दो वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि हमला शाम को शाहसितार के पास हुआ, जब वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे। इससे पहले खबर आई थी कि पांच जवान घायल हो गए और दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।
सुरनकोट में जर्रान वली गली (JWG) पुंछ के पास सनाई इलाके के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा हर गाड़ी की गहन जांच की जा रही है।
सेना के ट्रक को हुआ काफी ज्यादा नुकसान
अधिकारियों ने कहा कि सेना के ट्रक को आतंकवादियों की गोलीबारी से सबसे ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ा, जो एके असॉल्ट राइफलों से लैस थे और माना जाता है कि वे पास के जंगलों में भाग गए थे।
उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।
हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुंछ अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जहां 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है।