JEE-Mains 2021: बारिश, भूस्खलन के कारण महाराष्ट्र के छात्रों को राहत, शिक्षा मंत्री बोले- मिलेगा एक और मौका

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस संबंध में जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगी

अपडेटेड Jul 25, 2021 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारी बारिश (Rain), भूस्खलन (Landslide) प्रभावित क्षेत्रों के JEE-मेंस परीक्षा (JEE-Mains Exam) के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा।

प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, "महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर राज्य के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक को सलाह दी है कि वे उन सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दें, जो तीसरे सेशन में JEE (Mains) परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सक्षम नहीं हों।"

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली, सातारा के वे विद्यार्थी, जो 25 और 27 जुलाई को JEE (मेंस) परीक्षा-2021 के तीसरे सेशन में शामिल हो पाने में असमर्थ हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस संबंध में जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगी।"


महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हैं और 59 लापता हैं।

तटीय कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले के हिस्से और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके अलावा सातारा जिले के भी कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।