Sarkari Naukri 2024: नवोदय विद्यालय में टीचर्स के 500 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और उम्र सहित सभी डिटेल्स
Sarkari Naukri 2024: योग्य उम्मीदवारों को उनके विषयों के आधार पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कॉल लेटर संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) स्थल के प्रिंसिपल द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा
Sarkari Naukri 2024: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं
Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भोपाल ने 500 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGTs) और पोस्ट ग्रेजुएट (PGTs) की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए इंटरव्यू 16 मई को आयोजित होने वाले हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई? (Steps To Apply on NVS Recruitment 2024)
- फिर भर्ती अधिसूचना (recruitment notification) चुनें।
- अब दी गई गूगल लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी आवश्यक डिटेल्स भरकर आवेदन जमा करें।
उम्र (Age Limit on NVS Recruitment 2024)
- इन पदों के लिए 50 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- पूर्व NVS टीचर्स के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।
- योग्या के बारे में अधिक जानकारी के लि, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।
सैलरी
- सामान्य स्टेशनों पर PGT पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,750 रुपये की सैलरी मिलेगा, जबकि हार्ड स्टेशनों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 42,250 रुपये मिलेंगे।
- सामान्य स्टेशनों पर TGT पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 34,125 की सैलरी मिलेगी। जबकि कठिन स्टेशनों के लिए उन्हें ₹40,625 मिलेंगे।
इंटरव्यू
उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा, जो ऑनलाइन नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से आयोजित किया जाएगा।
स्थान और कॉल लेटर
योग्य उम्मीदवारों को उनके विषयों के आधार पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कॉल लेटर संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) स्थल के प्रिंसिपल द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
राज्यवार मेरिट लिस्ट
संबंधित राज्यों में खाली पदों को भरने के लिए राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
लास्ट डेट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी आईडी प्रमाण और उसकी फोटोकॉपी लानी होगी। कट-ऑफ 1 जुलाई, 2024 को जारी होगा।